Rajasthan PTET Answer Key 2026: राजस्थान पीटेट आंसर की ptetvmoukota2026.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | June 16, 2026 | 11:02 PM IST | 1 min read
राजस्थान पीटेट आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने 16 जून को राजस्थान पीटेट 2026 परीक्षा की प्रोविनजल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर प्रश्न पत्र के सभी सेटों (ए, बी, सी और डी) की उत्तर कुंजी जांच सकते हैं।
राजस्थान पीटेट आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। विश्वविद्यालय द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। राजस्थान पीटीईटी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन तिथि जल्द ही जारी की जाएगी।
राजस्थान पीटीईटी 2026 प्रोविनजल आंसर की के खिलाफ आपत्तियां ऑनलाइन माध्यम में आमंत्रित की जाएंगी। चुनौती दर्ज कराने के लिए आपत्ति शुल्क का भी भुगतान करना होगा। समय सीमा के भीतर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद राजस्थान पीटेट अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी।
फाइनल आंसर की की सहायता से वीएमओयू द्वारा राजस्थान पीटीईटी 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार राजस्थान पीटेट उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 का आयोजन 14 जून को किया गया था।
राजस्थान पीटीईटी 2026 एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, यह राज्य के सरकारी और निजी बीएड महाविद्यालयों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (Bachelor of Education) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Rajasthan PTET Answer Key 2026 Out: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके राजस्थान पीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन’ टैब खोजें।
- अब, आंसर की सेट ए/ बी/ सी/ डी पर क्लिक करें।
- राजस्थान पीटेट आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Delhi Police HC Final Answer Key 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) फाइनल आंसर की जारी, डाउनलोड करें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी फाइनल आंसर की, प्रश्नपत्र-सह-रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर रख लें, क्योंकि निर्धारित अवधि के बाद ये वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम