RSSB Primary Teacher Vacancy: राजस्थान प्राइमरी शिक्षक भर्ती में बढ़ेंगे 2000 पद, नोटिफिकेशन का इंतजार
Saurabh Pandey | May 1, 2026 | 12:10 PM IST | 1 min read
बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि किसी भी भ्रामक खबर से बचने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करते रहें।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती में 2000 पदों की बढ़ोतरी की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। पदों में बढ़ोतरी के संबंध में नोटिफिकेशन नियत समय में जारी किया जाएगा।
राजस्थान प्राइमरी शिक्षक भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जो राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। इसे लेवल-1 (L1) कहा जाता है।
RSSB Primary Teacher Recruitment: पदों के बढ़ने का कारण
पदों में बढ़ोतरी के पीछे मुख्य रूप से दो कारण माने जा रहे हैं-
- सेवानिवृत्ति (Retirement) - पिछले एक साल में बड़ी संख्या में शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, जिससे प्राइमरी स्कूलों में रिक्तियां बढ़ी हैं।
- पदोन्नति (Promotion) - लेवल-1 के कई शिक्षकों को लेवल-2 या वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर प्रमोट किया गया है, जिसके कारण आधार स्तर (L1) पर पद खाली हो गए हैं।
Also read UPPSC APO Result 2026: यूपीपीएससी एपीओ रिजल्ट जारी, 2856 अभ्यर्थी चयनित
RSSB Primary Teacher Recruitment: पात्रता मानदंड
राजस्थान प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए-
- शैक्षणिक- 12वीं कक्षा (कम से कम 50% अंकों के साथ)।
- प्रोफेशनल - प्रारंभिक शिक्षा में 2 साल का डिप्लोमा (जैसे BSTC या D.El.Ed)।
- अनिवार्य योग्यता - उम्मीदवारों को REET (पात्रता परीक्षा) पास होना जरूरी है। बिना रीट क्वालीफाई किए आप आरएसएसबी की इस मुख्य परीक्षा में नहीं बैठ सकते।
अगली खबर
]MP PAT Admit Card 2026: एमपी पीएटी एडमिट कार्ड esb.mp.gov.in पर जारी, प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 8 मई को
मध्य प्रदेश पीएटी एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, पाठ्यक्रम विवरण, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र विवरण, रजिस्ट्रेशन संख्या और परीक्षा दिवस निर्देश की जांच कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल