Rajasthan Police Constable Physical Date 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए पीईटी-पीएसटी शेड्यूल जारी
Abhay Pratap Singh | October 31, 2025 | 09:21 AM IST | 2 mins read
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण पीईटी/ पीएसटी में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस विभाग (Rajasthan Police Department) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक माप परीक्षा (PST) के लिए तिथियों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शारीरिक परीक्षा 30 नवंबर से 7 दिसंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण पीईटी/ पीएसटी में शामिल होने के पात्र होंगे। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित की गई थी।
कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि, “भर्ती वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक माप परीक्षा (PET/PST) का आयोजन 30.11.2025 से 07.12.2025 तक महाराणा भूपाल स्टेडियम, उदयपुर, राजस्थान में किया जाएगा।”
Also read Rajasthan Police Constable Answer Key 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,036 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Rajasthan Police Constable PET: शारीरिक दक्षता परीक्षा
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट के भीतर 5 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, पूर्व सैनिकों और एससी व एसटी उम्मीदवारों को 30 मिनट के अंदर 5 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी।
Rajasthan Police Constable PST: शारीरिक माप परीक्षा
शारीरिक माप परीक्षा (PST) के लिए पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेमी और महिला कैंडिडेट की हाईट 152 सेमी होनी चाहिए। मेल कैंडिडेट की छाती 81 सेमी हो, जबकि फुलाव के साथ 86 सेमी होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों का न्यूनतम वजन 47.3 किग्रा हो। सहरिया जनजाति के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार