Rajasthan Pashu Parichar Result 2025: राजस्थान पशु परिचर परिणाम आज rssb.rajasthan.gov.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | April 3, 2025 | 09:22 AM IST | 2 mins read
Pashu Parichar Result: आरएसएसबी द्वारा पशु परिचर रिजल्ट 2025 के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से आज यानी 3 अप्रैल को पशु परिचर (परिचारक) भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
पशु परिचर 2025 परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। आरएसएसबी द्वारा रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी (सामान्य श्रेणी/ ओबीसी/ एससी/ एसटी) के लिए कटऑफ अंक अलग-अलग होंगे। राजस्थान एनिमल अटेंडेंट रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।
राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड की ओर से पशु परिचर भर्ती के तहत कुल 6,433 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 5713 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 720 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा 1, 2, और 3 दिसंबर, 2024 को आयोजित की गई थी।
राजस्थान पशु परिचर मेरिट लिस्ट 2025 पीडीएफ राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जल्द ही अपलोड कर दी जाएगी। राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा में 6 चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 10,52,566 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
RSMSSB एनिमल अटेंडेंट मेरिट लिस्ट में योग्य उम्मीदवारों के नाम, अभिभावक का नाम, फोटो व हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, वर्ग, कटऑफ मार्क्स, श्रेणीवार योग्यता अंक, कुल अंक, अंक प्राप्त और योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Rajasthan Pashu Parichar Result 2025 PDF: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पशु परिचर भर्ती परीक्षा मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘रिजल्ट’ या ‘कैंडिडेट कॉर्नर’ सेक्शन में जाएं।
- ‘राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा