Rajasthan JET Result 2025: राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 जुलाई को होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | July 27, 2025 | 10:30 AM IST | 1 min read
राजस्थान ज्वॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) की ओर से 29 जुलाई को राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (Rajasthan JET 2025) के नतीजे जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाकर राजस्थान जेईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान ज्वॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जेईटी, प्री-पीजी और पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं के लिए है। इससे पहले, राजस्थान जेईटी 2025 रिजल्ट 25 जुलाई को जारी किया जाना था।
राजस्थान जेईटी 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के समग्र अंक, विषयवार अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकेंगे। राजस्थान जेईटी 2025 परिणाम घोषित होने के बाद सभी चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान जेईटी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। राजस्थान जेईटी 2025 परीक्षा 29 जून, 2025 को आयोजित की गई थी।
राजस्थान जेईटी 2025 रिस्पॉन्स शीट परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। विश्वविद्यालय द्वारा काउंसलिंग और प्रवेश तिथियों की घोषणा राजस्थान जेईटी रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद एसकेआरएयू की वेबसाइट पर की जाएगी।
राजस्थान ज्वॉइंट एंट्रेंस टेस्ट 2025 स्कोरकार्ड डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। परिणाम में किसी भी तरह की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को सुधार के लिए तुरंत SKRAU अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करें।
Rajasthan JET 2025 Result: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान जेईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर “JET Pre-PG/PhD Result 2025” लिंक देखें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट पर क्लिक करें।
- राजस्थान जेईटी स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]SWAYAM January 2025 Result: स्वयं जनवरी सत्र के हाइब्रिड मोड परीक्षा परिणाम exams.nta.ac.in/swayam पर जारी
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर स्वयं जनवरी सत्र 2025 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 17, 18, 24, 25 और 31 मई 2025 को आयोजित की गई।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल