Rajasthan ITI Seat Allotment 2026: राजस्थान आईटीआई राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, कल से करें कॉलेज में रिपोर्ट
Santosh Kumar | August 5, 2026 | 04:35 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट मिली है, उन्हें 6 से 8 अगस्त के बीच अपने अलॉट किए गए आईटीआई संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन और उद्यमिता विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में एडमिशन के लिए राउंड 1 की सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार अब ऑफिशियल पोर्टल kdhte.rajasthan.gov.in पर अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। यह लिस्ट मेरिट के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा के मार्क्स को ध्यान में रखा गया है।
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट मिली है, उन्हें 6 से 8 अगस्त के बीच अपने अलॉट किए गए आईटीआई संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन फीस का पेमेंट पूरा करना जरूरी है।
Rajasthan ITI Seat Allotment 2026: रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
तय समय के अंदर रिपोर्ट न करने पर अलॉट की गई सीट रद्द हो सकती है। सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना जरूरी है। सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट देखने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
लॉग इन करने के बाद, अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट और ट्रेड की जानकारी दिखाई देगी। अलॉटमेंट लेटर जरूर डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें। एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए होगी।
Rajasthan ITI Admission 2026: आवश्यक दस्तावेज
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट मिली है, वे सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है-
- कक्षा 8/कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा की मार्कशीट
- आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10 या समकक्ष का प्रवेश पत्र
- कक्षा 10 / कक्षा 8 प्रमाणपत्र (समूह व्यापार के अनुसार)
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- एक रंगीन पासपोर्ट आकार की नवीनतम तस्वीर
- आधार कार्ड
जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट नहीं मिली या जो बेहतर विकल्प चाहते हैं, उन्हें अगले राउंड में मौका मिलेगा। खाली सीटों के लिए सीट अपग्रेडेशन या नई अलॉटमेंट की प्रक्रिया की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट देखते रहें।
अगली खबर
]Delhi ITI Seat Allotment Result 2026: दिल्ली आईटीआई राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 8 अगस्त तक करें रिपोर्ट
दिल्ली सरकार के ट्रेनिंग और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट (डीटीटीई) ने दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जारी कर दिया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल