Santosh Kumar | August 4, 2026 | 06:26 PM IST | 1 min read
काउंसलिंग के लिए आवंटित आईटीआई में उम्मीदवार की फिजिकल रिपोर्टिंग 5 से 8 अगस्त तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच होगी।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के ट्रेनिंग और टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट (डीटीटीई) ने दिल्ली आईटीआई एडमिशन 2026 के राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके सीट अलॉटमेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें अनिवार्य रूप से अपनी प्राथमिकता यानी अपग्रेड/फ्लोट या फ्रीज का चयन करना होगा। आवंटित सीट की फ्रीजिंग/अपग्रेडेशन प्रक्रिया 5 से 8 अगस्त तक पोर्टल पर चालू रहेगी।
अपग्रेडेशन के बाद उम्मीदवार को अगली राउंड के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि, वे निर्धारित डेट्स पर ट्रेड विकल्पों में फेरबदल/नए भर सकते हैं/हटा सकते हैं। यह विकल्प केवल प्रथम काउंसलिंग के दौरान ही उपलब्ध है।
काउंसलिंग के लिए आवंटित आईटीआई में उम्मीदवार की फिजिकल रिपोर्टिंग 5 से 8 अगस्त तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच होगी। एडमिशन करने वाले आईटीआई के हेल्पलाइन नंबर और पते पोर्टल पर हैं।
Also readबीएचयू ने यूजी-पीजी स्तर पर टीचिंग लैबोरेटरी के आधुनिकीकरण व विकास के लिए नई पहल की घोषणा की
आवंटित आईटीआई में सफल फिजिकल रिपोर्टिंग के बाद, उम्मीदवारों को एडमिशन पोर्टल पर लॉग इन करके एडमिशन फीस जमा करनी होगी। फीस जमा करने की सुविधा 5 से 9 अगस्त को रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।
अगर कोई चुना गया उम्मीदवार तय समय के अंदर उस आईटीआई में जाकर रिपोर्ट नहीं करता है जहाँ उसे प्रोविजनल एडमिशन मिला है, तो उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा, जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।