Trusted Source Image

DU NCWEB Admission 2026: डीयू एनसीवेब बीए, बीकॉम एडमिशन के लिए सेकंड कटऑफ लिस्ट du.ac.in पर जारी

Santosh Kumar | August 3, 2026 | 06:36 PM IST | 1 min read

दूसरी कट-ऑफ के तहत ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होगी। अलग-अलग स्टडी सेंटर्स में एडमिशन के लिए जरूरी कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी वेबसाइट पर जारी की गई है।

यह लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in और ncweb.du.ac.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
यह लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in और ncweb.du.ac.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉन-कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) ने आज 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए बीएस (प्रोग्राम) और बीकॉम कोर्स की दूसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in और ncweb.du.ac.in पर उपलब्ध है। दिल्ली की महिला कैंडिडेट्स अपनी एलिजिबिलिटी चेक कर सकती हैं और ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस पूरा कर सकती हैं।

पहली कट-ऑफ 27 जुलाई को जारी की गई और एडमिशन 28 जुलाई से शुरू हुए। पहली राउंड में खाली रह गई सीटों के लिए दूसरी लिस्ट जारी की गई है। सेंटर और कैटेगरी के हिसाब से कट-ऑफ प्रतिशत अलग-अलग जारी किए गए हैं।

दूसरी कट-ऑफ के तहत ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया 4 से 6 अगस्त तक होगी। अलग-अलग स्टडी सेंटर्स में एडमिशन के लिए जरूरी कट-ऑफ मार्क्स की जानकारी डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी पीडीएफ में दी गई है।

Also readअयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में बम बनाने के निर्देशों वाला हाथ से लिखा दस्तावेज मिला, जांच जारी

कैंडिडेट्स अपनी 12वीं क्लास के मार्क्स के आधार पर एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। कटऑफ लिस्ट में नाम या प्रतिशत आने के बाद, एलिजिबल छात्राओं को ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग-इन करके एडमिशन प्रोसेस पूरा करना होगा।

एनसीवेब डीयू का एक खास प्रोग्राम है, जिसमें केवल दिल्ली की महिला कैंडिडेट्स को ही एडमिशन मिलता है। इसकी क्लास वीकेंड पर होती हैं। यह उन स्टूडेंट्स के लिए एक सुविधाजनक ऑप्शन है जो रेगुलर कॉलेज नहीं जा सकते।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications