Rajasthan Forester Recruitment 2025: राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा पैटर्न
Saurabh Pandey | January 6, 2026 | 08:21 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा तो उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने फॉरेस्टर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 है।
यदि कोई अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करना चाहता है तो आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरे जाने की अवधि के दौरान अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन आवेदन बंद होने की तिथि के 3 दिन बाद की अवधि में भी आवेदको को अपने ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अनुमति होगी। आवेदक निर्धारित शुल्क 300 रूपये देकर ऑनलाइन आवेदन में संशोधन कर सकता है। इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्म तिथि, स्वयं का फोटोग्राफ और हस्तलिपि नमूना को परिवर्तित नहीं कर पाएगा। शेष सभी प्रविशिष्टियों में संशोधन किया जा सकेगा।
राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2027 के आधार पर की जाएगी। पिछले तीन वर्षों में कोई भर्ती न होने के कारण, सभी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलेगी। महिलाओं, आरक्षित श्रेणियों, विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं, पूर्व सैनिकों और अन्य के लिए नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट लागू होगी।
RSSB Forester Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
आरएसएसबी ने राजस्थान वनपाल के कुल 259 पदों की घोषणा की है, जिनमें 213 एनटीएसपी और 46 टीएसपी पद शामिल हैं।
Rajasthan Forester Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को आरबीएसई या सीबीएसई से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और सीईटी 2024 में 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया के लिए केवल पात्र उम्मीदवारों पर ही विचार किया जाएगा।
Rajasthan Forester Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला और पीएच या पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
Rajasthan Forester Recruitment 2025: परीक्षा पैटर्न
आरएसएसबी द्वारा परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। परीक्षा में प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) के होंगे। सभी प्रश्नों के अंक समान होंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
राजस्थान फॉरेस्टर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र सभी अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा आनॅलाइन पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा डाक से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश-पत्र जारी किए जाने की सूचना समाचार पत्रों एवं बोर्ड की वेबसाइट पर दी जाएगी।
RSSB Forester Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
आरएसएसबी फॉरेस्टर भर्ती चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण शामिल हैं। अंतिम चयन प्रत्येक चरण में प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’