Rajasthan News: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक की पुस्तकों का जून में होगा निःशुल्क वितरण
Abhay Pratap Singh | May 29, 2025 | 01:05 PM IST | 1 min read
राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 ले 3 तक के सभी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत नई निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
नई दिल्ली: कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सरकारी स्कूलों और मदरसों में कक्षा 1 से 12वीं तक की पाठ्य-पुस्तकें निःशुल्क वितरित करने का निर्देश दिया है। अध्ययनरत सभी छात्रों को जून महीने के तीसरे सप्ताह से दो चरणों में पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
पाठ्य-पुस्तकों का वितरण प्रथम चरण में 20 जून से 7 जुलाई, 2025 तक किया जाएगा। प्रथम चरण की समाप्ति के बाद वितरण केंद्रों में पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता के अनुसार द्वितीय चरण निर्धारित किया जाएगा। नोडल केंद्रों पर निःशुल्क पुस्तकें पहुंचाने का कार्यक्रम पाठ्य पुस्तक मंडल, जयपुर द्वारा 20 जून से प्रस्तावित है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राजकीय विद्यालयों व मदरसों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को तथा कक्षा 9 से 12 तक की सभी छात्राओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के समस्त छात्रों तथा वे छात्र जिनके अभिभावक आयकर दाता नहीं हैं, को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएंगी।”
Rajasthan state textbook board: दिशा निर्देश
शैक्षिक सत्र 2025-26 में पुस्तकों के वितरण के लिए निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करना होगा:
- शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अध्ययन के बाद छात्रों से अंक तालिका विवरण के साथ ही उक्त सत्र में वितरित निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को प्राप्त कर बुक बैंक में जमा करना होगा।
- राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 ले 3 तक के सभी विद्यार्थियों को शत प्रतिशत नई निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
- जिला स्तरीय वितरण केंद्रों से नोडल (पीईईओ/यूसीईओ) केंद्रों तक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों को परिवहन कार्य राजस्थान राज्य मंडल द्वारा अनुबंधित परिवहनकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा।
- जिस नोडल विद्यालय के माध्यम से अधीनस्थ विद्यालयों के लिए पाठ्य पुस्तकों की मांग की गई है, उन विद्यालयों को उसी नोडल विद्यालय द्वारा किताबें वितरित की जाएंगी।
- रूट चार्ट में निर्धारित प्रथम चरण में ही समस्त नोडल केंद्रों द्वारा निर्धारित तिथि पर ही पुस्तकें प्राप्त किया जाना अनिवार्य है।
अगली खबर
]JEECUP 2025 Mock Test: जीकप मॉक टेस्ट लिंक jeecup.admissions.nic.in पर एक्टिव, एग्जाम 5 से 13 जून तक
उम्मीदवार अब इस मॉक टेस्ट के माध्यम से परीक्षा प्रारूप से परिचित हो सकते हैं और अपनी तैयारी में सुधार कर सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम 2025 परिषद द्वारा 5 से 13 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार