Santosh Kumar | May 29, 2025 | 10:25 AM IST | 2 mins read
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) ने आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवार अब इस मॉक टेस्ट के माध्यम से परीक्षा प्रारूप से परिचित हो सकते हैं और अपनी तैयारी में सुधार कर सकते हैं। यूपी पॉलिटेक्निक एग्जाम 2025 परिषद द्वारा 5 से 13 जून के बीच आयोजित किया जाएगा।
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। मॉक टेस्ट देने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद "कैंडिडेट एक्टिविटी बोर्ड" सेक्शन में मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद संबंधित ग्रुप का चयन करके लॉगिन करना होगा। जीकप 2025 ग्रुप ए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड कल (28 मई) को जारी कर दिए गए हैं।
परीक्षा संपन्न होने के बाद, जीकप 2025 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसके लिए प्रति प्रश्न ₹100 का शुल्क निर्धारित किया गया है।
जेईईसीयूपी 2025 का रिजल्ट 21 जून 2025 को घोषित किया जा सकता है। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट से की यूपी पॉलिटेक्निक 2025 रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जीकप 2025 मॉक टेस्ट लिंक तक पहुंच सकते हैं-
जीकप 2025 का पेपर छात्रों को अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में दिया जाएगा। पेपर में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जेईईसीयूपी 2025 के पेपर में उम्मीदवारों से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित अनुभाग से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अभ्यर्थियों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक यानी एक अंक काटा जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा पैटर्न समेत अन्य जानकारी के लिए छात्र परिषद की वेबसाइट देख सकते हैं।
उम्मीदवार अब अपना परिणाम और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर देख सकते हैं। एचपी पीएटी 2025 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवारों के कुल अंक, प्रोविजनल रैंक और नाम शामिल हैं।
Santosh Kumar