Rajasthan Constable Sports Quota 2025: विभाग ने रद्द आवेदनों की सूची जारी की, 21 नवंबर तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | November 14, 2025 | 02:21 PM IST | 1 min read
राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल (स्पोर्ट्स कोटा) भर्ती 2025 के लिए अस्वीकृत आवेदनों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध इस सूची में सैकड़ों ऐसे अभ्यर्थियों के नाम हैं जिनके आवेदन तकनीकी खामियों, दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से अमान्य घोषित किए गए हैं। प्रभावित अभ्यर्थी 21 नवंबर तक अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
राजस्थान स्पोर्ट्स कोटा कांस्टेबल भर्ती 2025 में आए आवेदनों की जांच के बाद जिन उम्मीदवारों के फॉर्म गलत पाए गए हैं, उनकी सूची कारणों सहित राजस्थान पुलिस की वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर अपलोड है।
यदि किसी अभ्यर्थी को इस संबंध में कोई आपत्ति हो तो वह 21 नवंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मुख्यालय, 5वीं बटालियन आरएसी, जयपुर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है।
Also read Rajasthan Police Constable Result 2025 LIVE: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट कब आएगा? सैलरी जानें
आवेदनों के संबंध में अंतिम निर्णय तदनुसार लिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों के आवेदन अस्वीकृत हुए हैं, उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचित किया जा रहा है। इस सूची में 298 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
राजस्थान पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर को आयोजित की गई।
अगली खबर
]RSSB Conductor Answer Key 2025: आरएसएसबी कंडक्टर आंसर की ऑब्जेक्शन डेट जारी, 19 नवंबर से दर्ज कर सकेंगे आपत्ति
आरएसएसबी कंडक्टर परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की गई। बोर्ड ने 12 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उत्तर कुंजी अपलोड की, जिससे उम्मीदवार अंकों का मूल्यांकन कर सकें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल