RSMSSB CHO Answer Key 2024: राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा प्रोविजनल आंसर की जारी, 11 अप्रैल तक करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 10:26 PM IST | 2 mins read
आरएसएमएसएसबी सीएचओ प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान कर उम्मीदवार चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएमएसएसबी सीएचओ प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। राजस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले कैंडिडेट 9 अप्रैल से आपत्तियां उठा सकते हैं। आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी 2024 को चुनौती देने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है।
राजस्थान सीएचओ प्रोविजनल आंसर के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को आरएसएमएसएसबी सीएचओ प्रारंभिक उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Also read RUHS MO Recruitment 2024 Cancelled: राजस्थान चिकित्सा अधिकारी भर्ती अपरिहार्य कारणों से स्थगित
आरएसएमएसएसबी भर्ती अभियान के तहत सीएचओ के कुल 3,531 रिक्तियों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कैंडिडेट के लिए राजस्थान सीएचओ भर्ती परीक्षा 3 मार्च को आयोजित की गई थी। राजस्थान कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में बताया गया कि ऑनलाइन के अलावा अन्य किसी माध्यम या निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियों के लिए पोर्टल पर स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक पुस्तकों के प्रमाण ही संलग्न करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
RSMSSB CHO Answer Key 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर, “न्यूज एंड नोटिफिकेशन” टैब पर विजिट करें।
- नई विंडो में सीएचओ प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- आरएसएमएसएसबी सीएचओ अनंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी