Rajasthan BSTC Result 2026: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट कल आने की उम्मीद, जानें लेटेस्ट अपडेट्स
Santosh Kumar | June 9, 2026 | 10:22 AM IST | 2 mins read
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।
नई दिल्ली: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा, कल दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जारी कर सकती है। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान बीएसटीसी फाइनल आंसर-की पीडीएफ पहले ही जारी कर दी गई है।
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 20 मई को दो शिफ्ट में आयोजित की गई। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।
Rajasthan BSTC Result Date 2026: राजस्थान प्री डीएलएड रिजल्ट कब आएगा?
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी 10 जून को नतीजे जारी करेगी; मंत्री मदन दिलावर यूनिवर्सिटी के जयपुर रीजनल सेंटर पर नतीजों की घोषणा करेंगे, जबकि वाइस-चांसलर प्रो. बी.एल. वर्मा परीक्षा और नतीजों से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे।
राज्य के 41 जिलों में 1,774 केंद्रों पर कुल 4,97,178 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की फाइनल आंसर की देख सकते हैं।
Rajasthan Pre DElED Result 2026: बीएसटीसी प्री डीएलएड मार्किंग स्कीम
बीएसटीसी प्री डीएलएड मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। रिजल्ट घोषणा के तुरंत बाद वीएमओयू काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
काउंसलिंग फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है। राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 में प्रवेश क्षमता की अधिकतम 5 प्रतिशत सीटों पर राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा सकेगा।
राजस्थान राज्य के बाहर के अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में ही पात्र होंगे। राजस्थान बीएसटीसी कटऑफ परीक्षा की कठिनाई, सीटों की संख्या और अभ्यर्थियों की संख्या पर निर्भर करेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगली खबर
]Rajasthan PTET Admit Card 2026 (Out) LIVE: राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड जारी @ptetvmoukota2026.in; लिंक जानें
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in या vmou.ac.in के माध्यम से अपना राजस्थान पीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान पीटेट परीक्षा 14 जूनको आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल