RBSE Class 12th Result 2025: आरबीएसई कक्षा 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रोसेस
Santosh Kumar | September 4, 2025 | 08:29 PM IST | 1 min read
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण स्थिति जैसे विवरण शामिल है।
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आरबीएसई पूरक परीक्षाएं 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की गई, जिनमें उन छात्रों ने भाग लिया था जो मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त नहीं कर पाए थे। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
आरबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 को डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक किया जा सकता है, जहां छात्र अपने आधार नंबर या रोल नंबर के साथ लॉग इन करके डिजिटल आरबीएसई स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE 12th Result 2025: परिणाम में उल्लिखित विवरण
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं मार्कशीट में नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण स्थिति जैसे विवरण शामिल है। इससे पहले, आरबीएसई ने 22 मई 2025 को कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित किए।
आरबीएसई कक्षा 12वीं का सप्लीमेंट्री परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र अब कॉलेज प्रवेश या अन्य शैक्षणिक अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र इस परीक्षा में असफल रहेंगे, उन्हें अगले वर्ष फिर से मुख्य परीक्षा देनी होगी।
RBSE Compartment Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "आरबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें और "सबमिट" पर क्लिक करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट लें।
यदि छात्र अपने पूरक परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे पुनर्मूल्यांकन या स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, बोर्ड द्वारा आरबीएसई कक्षा 12वीं मूल मार्कशीट और उत्तीर्णता प्रमाण पत्र स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे।
अगली खबर
]NCERT Foundation Day: एनसीईआरटी के 65वें स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री का संबोधन, दीक्षा 2.0 सहित कई पहल लॉन्च
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में एनसीईआरटी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। एनसीईआरटी के 65वें स्थापना दिवस समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें