RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.88% छात्र पास
Abhay Pratap Singh | May 20, 2024 | 12:32 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) की ओर से आज यानी 20 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2024 जारी कर दिया गया है। आरबीएसई बोर्ड एग्जाम में उपस्थित हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में कुल 96.88 % छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें से, आरबीएसई 12वीं बोर्ड साइंस स्ट्रीम में 97.73% व कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं, राजस्थान बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 ऑर्ट्स स्ट्रीम में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.88% दर्ज किया गया है।
राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर की आवश्यकता होगी। आरबीएसई बोर्ड 12th एग्जाम 2024 का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक किया गया था।
आरबीएसई कक्षा 12वीं स्कोरकार्ड 2024 में स्टूडेंट का नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल अंक, ग्रेड, परिणाम की स्थिति (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण) सहित अन्य विवरण शामिल हैं। राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित छात्र कुछ समय बाद संबंधित स्कूल से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
Also read RBSE 12th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड 12th रिजल्ट आज 12.15 बजे, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
इस साल, राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने के लिए 9 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6 लाख से अधिक छात्र आर्ट्स स्ट्रीम और 2.3 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम के थे। इसके अलावा, आरबीएसई बोर्ड 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम 2024 के लिए 2.7 लाख छात्र पंजीकृत थे।
RBSE 12th Result 2024: डाउनलोड करें?
आरबीएसई इंटर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का छात्र पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, कक्षा 12वीं विज्ञान/वाणिज्य या कला परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र लॉगिन विंडों में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद आरबीएसई रिजल्ट 2024 पीडीएफ में स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए छात्र प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
RBSE 12th Result 2024: ग्रेडिंग सिस्टम
नीचे दी गई सारणी में छात्र आरबीएसई 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2024 देख सकते हैं:
| अंक | ग्रेड | ग्रेड प्वाइंट |
|---|---|---|
|
91-100 |
A1 |
10 |
|
81-90 |
A2 |
9 |
|
71-80 |
B1 |
8 |
|
61-70 |
B2 |
7 |
|
51-60 |
C1 |
6 |
|
41-50 |
C2 |
5 |
|
33-40 |
D |
4 |
|
21-32 |
E1 |
C |
|
00-20 |
E2 |
C |
अगली खबर
]BITSAT 2024 Exam Guidelines: बिटसैट इंजीनियरिंग परीक्षा आज दो पालियों में होगी आयोजित, जानें जरूरी गाइडलाइंस
BITSAT 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार bitadmission.com से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’