RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट साइंस, कॉमर्स, ऑर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी
Abhay Pratap Singh | May 20, 2024 | 01:11 PM IST | 2 mins read
राजस्थान बोर्ड 12वीं वार्षिक परिणाम 2024 में साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स सहित तीनों स्ट्रीम में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 98.90%, 99.51% और 97.86% रहा है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा आरबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम घोषित कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 साइंस, कॉमर्स, ऑर्ट्स तीनों स्ट्रीम में लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत अधिक दर्ज किया गया है। आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 8,66,270 छात्र पंजीकृत थे।
Also See: 50+ Entrance Exams after 12th | Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
राजस्थान बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 साइंस स्ट्रीम में 97.08% लड़के और 98.90% लड़कियां पास हुई हैं। आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 कॉमर्स स्ट्रीम में 98.66% लड़के और 99.51 प्रतिशत लड़कियां सफल हुई हैं। इसके अलावा, राजस्थान बोर्ड 12वीं परिणाम ऑर्ट्स स्ट्रीम में 95.80% छात्र और 97.86% छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया है।
RBSE Science Stream Result 2024: जेंडर-वाइज उत्तीर्ण प्रतिशत
आरबीएसई बोर्ड साइंस एग्जाम 2024 में कुल 2,60,078 स्टूडेंट पंजीकृत थे, जिनमें से 2,58,071 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। आरबीएसई बोर्ड साइंस रिजल्ट 2024 में 2,52,205 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जिनमें से 1,61,014 लड़के और 91,191 लड़कियां हैं। आरबीएसई साइंस परिणाम 2024 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 97.73% रहा है।
Also read RBSE 12th Result 2024 (Out) Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें
RBSE Aets Stream Result 2024: छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत
आरबीएसई बोर्ड 2024 ऑर्ट्स एग्जाम 2024 में कुल 5,78,494 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 5,69,575 स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे। आरबीएसई बोर्ड ऑर्ट्स परिणाम 2024 में 5,51,789 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जिनमें से 2,60,629 लड़के और 2,91,160 लड़कियां हैं। आरबीएसई आर्ट्स परिणाम 2024 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 96.88% रहा है।
RBSE Commerce Stream Result 2024: छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत
राजस्थान बोर्ड 2024 कॉमर्स एग्जाम 2024 में कुल 26,622 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 26418 स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए। आरबीएसई बोर्ड वाणिज्य रिजल्ट 2024 में 26,141 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जिनमें से 17,039 लड़के और 9,102 लड़कियां हैं। आरबीएसई कॉमर्स परिणाम 2024 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.95% रहा है।
Rajasthan Board Results 2024: वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2024 जारी किया है। वरिष्ठ उपाध्याय परिणाम 2024 में कुल 94% स्टूडेंट पास हुए हैं, जिनमें से 91.55% छात्र और 96.24% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
अगली खबर
]RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट @rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, 96.88% छात्र पास
आरबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2024 में योग्यता स्थिति, कक्षा और बोर्ड का नाम, जन्म तिथि, कुल प्राप्त अंक, रोल नंबर, विषय कोड, विषयवार प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण देख सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा