Trusted Source Image

UP Scholarship 2026-27: यूपी दशमोत्तर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन scholarship.up.gov.in पर जारी, अंतिम तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 9, 2026 | 11:21 AM IST | 1 min read

यूपी स्कॉलरशिप फॉर्म के रिन्यूअल सेक्शन में लॉगिन करने के लिए पिछले साल के रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करना होगा।

पोस्ट-मैट्रिक अदर दैन इंटरमीडिएट (दशमोत्तर) के लिए यूपी स्कॉलरशिप 2026 आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पोस्ट-मैट्रिक अदर दैन इंटरमीडिएट (दशमोत्तर) के लिए यूपी स्कॉलरशिप 2026 आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। दशमोत्तर कैटेगरी (ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई और अन्य कोर्स) के तहत अध्ययनरत स्टूडेंट्स यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल upscholarshiponline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यूपी दशमोत्तर स्कॉलरशिप 2026-27 एप्लीकेशन विंडो रिन्यूअल छात्रों के लिए 15 अक्टूबर तक और नए विद्यार्थियों के लिए 31 अक्टूबर, 2026 तक खुली रहेगी। उत्तर प्रदेश दशमोत्तर स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर, 2026 से शुरू है।

UP Dashmottar Scholarship 2026: आवश्यक दस्तावेज

छात्रवृत्ति की राशि कोर्स और हॉस्टल के हिसाब से अलग-अलग होती है। यूपी छात्रवृत्ति के लिए आवश्यकता दस्तावेज:

  • पिछली योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • शुल्क रसीद संख्या
  • वार्षिक गैर-वापसी योग्य राशि
  • नामांकन संख्या
  • आधार कार्ड नंबर
  • नवीनतम पासपोर्ट आकार स्कैन फोटो।

Also readDelhi Govt's Vidya Vahini Yojana: दिल्ली सरकार ने 'विद्या वाहिनी योजना' के तहत 581 छात्राओं को बांटीं साइकिलें

इस स्कॉलरशिप स्कीम के तहत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक समुदायों के पात्र छात्र निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर और स्थिति जांच की आखिरी तिथि 10 नवंबर, 2026 है।

UP Scholarship Online Registration 2026-27: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी स्कॉलरशिप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 2026-27 जांच सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/index.aspx पर चले जाएं।
  • आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें और ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबममिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

आवेदन जमा होने के बाद संस्थान स्तर पर उनका सत्यापन किया जाता है। इसके बाद आवेदन की अन्य चरणों में भी जांच की जाती है। स्वीकृत आवेदनों के पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। खाते में स्कॉलरशिप 25 जनवरी से 31 जनवरी 2027 तक भेजी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications