Saurabh Pandey | October 8, 2026 | 08:50 PM IST | 2 mins read
आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक रीजनल वेबसाइट्स पर जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंटेड कॉपी, एक ओरिजिनल वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस), हाल की पासपोर्ट-साइज रंगीन फोटो, वैसी ही जैसी एप्लीकेशन में अपलोड की गई थी और कैटेगरी या PwD सर्टिफिकेट (अगर लागू हो) साथ लेकर जाना होगा।
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर की 119 रिक्तियों को भरने के लिए 12 और 13 अक्टूबर 2026 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लानी होगी। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों को CBAT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी। जनरल,ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को सीबीटी में शामिल होने के बाद उनके बैंक अकाउंट में 400 रुपये और एससी, एसटी, PwD, महिला और अन्य योग्य उम्मीदवारों को 250 रुपये रिफंड के तौर पर मिलेंगे।