Rajasthan Ayush Officer Answer Key 2026: राजस्थान आयुष ऑफिसर आंसर की जारी, 6 फरवरी तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | February 4, 2026 | 08:52 AM IST | 2 mins read
राजस्थान संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्योपैथी / यूनानी) भर्ती परीक्षा 2025 26 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक दोबारा से एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आज 4 फरवरी से अब अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट-rssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद / होम्योपैथी / यूनानी) भर्ती परीक्षा 2025 का मास्टर प्रश्न पत्र तथा इसकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आमंत्रित की गई थी।
बोर्ड की वेबसाइट में तकनीकी समस्या होने के कारण ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करवाने की अवधि 4 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक बढ़ाई जाती है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में शामिल किसी प्रश्न अथवा इसके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 4 फरवरी से 6 फरवरी 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक ऑनलाइन आपत्ति बोर्ड की वेबसाईट पर दर्ज करवा सकते हैं।
Rajasthan ayush officer answer key: आपत्ति शुल्क
बोर्ड द्वारा प्रत्येक आपत्ति का शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आपत्ति के लिंक पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से आपत्ति शुल्क ई-मित्र पेमेंट गेट-वे या ई-मित्र कियोस्क पर, जितने प्रश्नों पर आपत्तियां करनी है, उसके अनुसार प्रति प्रश्न 100 रुपये की दर से देय शुल्क का भुगतान करना होगा।
निर्धारित तिथि में ही भेजें आपत्तियां
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना आपत्ति शुल्क के कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक केवल 4 फरवरी से 6 फरवरी 2026 तक ही उपलब्ध है, उसके बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से अथवा निर्धारित तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएगी।
राजस्थान आयुष अधिकारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को अलग-अलग सेट के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए थे। अपलोड किए गए मास्टर प्रश्न पत्र में उनको उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न अलग-अलग क्रमांक पर शामिल हैं।
Rajasthan ayush officer answer key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब "उत्तर कुंजी" या "लेटेस्ट नोटिफिकेशन" सेक्शन पर जाएं।
- अब आयुष अधिकारी उत्तर कुंजी 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नामांकन संख्या/पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि (यदि आवश्यक हो) का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब आपकी उत्तर कुंजी, आपके द्वारा दिए गए उत्तरों सहित, स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ को डाउनलोड करें और सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें