Trusted Source Image

UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित, जून में होगा एग्जाम

Abhay Pratap Singh | February 3, 2026 | 09:09 PM IST | 2 mins read

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये (पे स्तर-3) वेतन दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा तीन दिन तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा तीन दिन तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जून, 2026 से शुरू होगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 तीन दिन तक प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में कराई जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 32,679 कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरा जाएगा। यूपी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षण और अंतिम योग्यता सूची चरण शामिल है।

UP Police Constable Exam Date 2026 Out: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम शेड्यूल

नीचे सारणी में कैंडिडेट लिखित परीक्षा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट 2026 की जांच कर सकते हैं:

भर्ती का नामलिखित परीक्षा के आयोजित की तिथियां
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 20258 जून, 2026 (सोमवार)
9 जून, 2026 (मंगलवार)
10 जून, 2026 (बुधवार)

Also readRRB Group D Vacancy 2026: आरएसएसबी ग्रुप डी लेवल 1 की 22,000+ पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, डिटेल्ड अधिसूचना जारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2026 का एडमिट कार्ड मई/ जून 2026 (संभावित) में जारी किया जाएगा, जिसे कैंडिडेट अपने लॉगिन विवरण की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये (पे स्तर-3) वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

UP Police Constable Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न 2026 के अनुसार, पेपर में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक क्षमता और मानसिक योग्यता/आईक्यू/रीजनिंग सेक्शन से अधिकतम 300 अंकों के लिए 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के पात्र होंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications