Rajasthan Ayurved Recruitment 2024: राजस्थान आयुर्वेद में 740 पदों पर निकली भर्ती, 15 जनवरी तक करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | December 23, 2024 | 03:41 PM IST | 2 mins read
राजस्थान आयुर्वेद भर्ती 2024 के तहत आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 वर्षीय डिप्लोमा या 4 वर्षीय बीएससी (आयुर्वेद नर्सिंग) डिग्री होनी चाहिए।
नई दिल्ली: राजस्थान सरकार के निदेशालय आयुर्वेद विभाग में कंपाउंडर/ नर्स जूनियर ग्रेड के 740 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://nursing.rauonline.in/ पर जाकर आखिरी तिथि 15 जनवरी 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर, 2024 से शुरू हुई है।
पात्रता मानदंड के अनुुसार आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय डिप्लोमा या चार वर्षीय बीएससी (आयुर्वेद नर्सिंग) हो और इंटर्नशिप आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए। इसके साथ ही, राजस्थान आयुर्वेद नर्सिंग परिषद अधिनियन 2012 के प्रावधानों के अनुसार अंतिम तिथि तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।
राजस्थान आयुर्वेद कंपाउंडर नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती 2024 के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 से की जाएगी। जो उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 को आयु सीमा के भीतर था, उसे 31 दिसंबर, 2024 तक आयु सीमा के भीतर तक समझा जाएगा।
सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तथा ओबीसी /बीसी (बैकवर्ड क्लास)/ एसटी और एससी के लिए 400 रुपये है। इसके अलावा, करेक्शन चार्ज 500 रुपये है। नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा फॉर्म के तीन दिन बाद यानी 18 जनवरी तक कैंडिडेट आवेदन में सुधार कर सकेंगे।
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 10 के अनुसार प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। गैर अनुचित क्षेत्र में कंपाउंडर/ नर्स जूनियर ग्रेड के 640 पद और अनुचित क्षेत्र (TSP) में कंपाउंडर/ नर्स जूनियर ग्रेड के 90 पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।
Rajasthan Ayurved RAU Compounder / Nurse Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट nursing.rauonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें और फॉर्म भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा