राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' पहल के तहत पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान, जानें प्रोसेस
Santosh Kumar | June 18, 2026 | 03:02 PM IST | 2 mins read
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस याचिका का लिंक (rahulgandhi.in/chhatron-ki-goonj) साझा करते हुए लोगों से इस पर हस्ताक्षर करने की अपील की।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली और महंगी फीस के खिलाफ बृहस्पतिवार को ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसके समर्थन का आह्वान किया। राहुल गांधी इन विषयों को लेकर इन दिनों 'छात्रों की गूंज' मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत वह छात्र सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। इस तरह का पहला छात्र सम्मेलन बुधवार शाम राजस्थान के कोटा में हुआ।
इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। राहुल ने इसी क्रम में अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया है।
उन्होंने कहा, ''अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महंगी फीस का दर्द झेला है, अगर व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं, अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है तो 'छात्रों की गूंज' आपकी आवाज है।''
Chhatron Ki Goonj: राहुल ने शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा, ''यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का जरिया है।'' लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस याचिका का लिंक साझा करते हुए लोगों से इस पर हस्ताक्षर करने की अपील की।
उनका कहना है, ''आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताकत देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।'' कोटा में राहुल गांधी ने देश की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था बच्चों के सपनों को कुचल रही है।
Chhatron Ki Goonj: 'छात्रों की गूंज' मुहिम से कैसे जुड़ें?
पाठक नीचे बताए गए तरीकों का पालन करके राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ सकते हैं-
- इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- rahulgandhi.in/chhatron-ki-goonj?lang=hi#petition
- होमपेज पर आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- याचिका पर हस्ताक्षर करें और प्रमाण पत्र डाउनलोड कर लें।
राहुल ने 'कोचिंग हब' के रूप में विख्यात कोटा शहर में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शिक्षा प्रणाली को बदलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ''हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली बच्चों को 'प्रेशराइज' करता है। यह उन्हें 'स्ट्रेस' देता है।''
अगली खबर
]NEET Retest 2026: दिल्ली सरकार नीट के 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए ‘कूलिंग जोन’ बनाएगी
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा के लिए कुल 97 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 69 सरकारी विद्यालय में तथा 28 केंद्रीय विद्यालयों में हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम