नीट अभ्यर्थियों से कल कोटा में मिलेंगे राहुल गांधी, अशोक गहलोत का आरोप- भाजपा कार्यक्रम में डाल रही बाधा
Santosh Kumar | June 16, 2026 | 04:44 PM IST | 1 min read
इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित नीट प्रश्न पत्र लीक प्रकरण से जुड़े मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करेंगे। गहलोत ने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा प्रस्तावित कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्न पत्र लीक मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कोटा में प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम में छात्रों को शामिल होने से रोकने की कोशिश कर रही है। गहलोत ने दावा किया कि 17 जून को प्रस्तावित इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में छात्र इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित नीट प्रश्न पत्र लीक प्रकरण से जुड़े मुद्दों पर छात्रों से बातचीत करेंगे। गहलोत ने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा प्रस्तावित कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा, ''भाजपा कार्यक्रम को लेकर बौखला गई है और कोटा सांसद ओम बिरला के कार्यालय से फोन कर कोचिंग संस्थान, पेइंग गेस्ट व गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है कि उनके यहां से कोई छात्र कार्यक्रम में न जाए।''
Also read Telegram Ban: नीट यूजी की पुन: परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर लगा अस्थायी प्रतिबंध
उन्होंने आगे कहा, ''लोकसभा अध्यक्ष जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है।''
राहुल गांधी 17 जून को कोटा का दौरा करेंगे। यह दौरा कांग्रेस के प्रश्न पत्र लीक, बेरोजगारी और छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है। इस आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
अगली खबर
]NEET Exam: ‘री-नीट’ का प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देने और छात्रों का फीस रिफंड हड़पने वाले 3 लोग गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान के कोटा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से आगामी 21 जून को फिर से आयोजित होने वाली नीट परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का वादा करके छात्रों से धोखाधड़ी की थी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा