Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब पुलिस में 1800 पदों पर अधिसूचना जारी, 12वीं पास पात्र, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 29, 2024 | 02:38 PM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस भर्ती आवेदन विंडो 14 मार्च को शाम 7 बजे से शुरू होगी और 4 अप्रैल को रात 11.55 बजे तक खुली रहेगी।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस विभाग ने 1800 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। पंजाब में पुलिसकर्मी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पंजाब पुलिस भर्ती आवेदन प्रक्रिया 14 मार्च शाम 7 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन विंडो खुलने के बाद पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 4 अप्रैल को रात 11.55 बजे तक खुली रहेगी। रिक्ति के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क की राशि अलग-अलग है। उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आवेदक नीचे तालिका के माध्यम से आवेदन शुल्क की जानकारी ले सकते हैं-
|
वर्ग |
शुल्क |
कुल |
|
|
आवेदन |
परीक्षा |
||
|
सामान्य |
₹500 |
₹650 |
₹1150 |
|
ईएसएम |
₹500 |
- |
₹500 |
|
एससी/एसटी |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
|
ईडब्ल्यूएस |
₹500 |
₹150 |
₹650 |
Punjab Police Vacancy 2024: पात्रता मानदंड
पंजाब पुलिस की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष से कम तथा 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पंजाब राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी, जबकि अन्य राज्यों के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी में आवेदन करना होगा। इसके आलवा उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं कि आवेदन पत्र भरने से पहले एक बार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को जरूर देखें।
Punjab Police Bharti: चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न
पंजाब पुलिस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा। आवेदकों को पहले चरण में दो सामान्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रकार के पेपर सामना करना होगा। पेपर- I और पेपर- II में पेपर- II क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
इसके बाद स्टेज 2 में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) शामिल होंगे। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट दोनों ही क्वालीफाइंग प्रकृति के होंगे और अंत में दस्तावेज़ सत्यापन होगा।
सभी उम्मीदवारों को अपने पसंदीदा कैडर का उल्लेख करना होगा, एक कैडर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उसी कैडर में वरीयता दी जाएगी। आवेदन में दी गई प्राथमिकता अंतिम होगी और इसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा। चयनित उम्मीदवारों का आवंटन उनकी योग्यता और रिक्त पदों की प्राथमिकता के आधार पर होगा।
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क नंबर 022-61306246 14 मार्च 2024 को शाम 07:00 बजे से काम करना शुरू कर देगा। इससे आवेदक की सभी समस्याओं का समाधान होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल