Punjab Police Recruitment 2024: पंजाब में जेल वार्डर, मेट्रन के 179 पदों पर आवेदन शुरू, आखिरी तिथि 20 अगस्त
Abhay Pratap Singh | August 1, 2024 | 03:33 PM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस जेल वार्डर मेट्रन भर्ती 2024 के तहत कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: सब-ऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड पंजाब सरकार (SSSB Punjab Government) की ओर से राज्य में जेल वार्डर और जेल मेट्रन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस भर्ती 2024 के माध्यम से इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 20 अगस्त तय की गई है। एसएसएसबी पंजाब की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू की गई है।
पंजाब पुलिस रिक्रूटमेंट 2024 के तहत जेल वार्डर पद पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास हो। वहीं, जेल मेट्रन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं पास मांगी गई है, साथ उम्मीदवारों ने कक्षा 10वीं में ऑप्शनल सब्जेक्ट के रूप में पंजाबी विषय पढ़ा हो।
इस भर्ती अभियान से माध्यम से कुल 179 पद भरे जाएंगे। जिनमें से जेल वार्डर के 175 पद और जेल मेट्रन के 4 पद शामिल हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सामान्य, खिलाड़ी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये और एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। वहीं, भूतपूर्व सैनिक एवं आश्रितों को 200 रुपये शुल्क देना होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
Punjab Police Bharti 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन एप्लीकेशन’ टैब पर क्लिक करें।
- फिर, भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब, ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और ‘पोस्ट’ का चयन करें।
- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें और ‘सेव’ करें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र