Punjab Police Answer Key 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी, 23 जून तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | June 22, 2025 | 03:47 PM IST | 2 mins read
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in के माध्यम से पंजाब पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल सीबीटी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पंजाब पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। पंजाब पुलिस आंसर की पर 23 जून (शाम 7 बजे) तक चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
पंजाब पुलिस आंसर की 2025 ऑब्जेक्शन विंडो लिंक 21 जून को शाम 7 बजे से सक्रिय है। प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद पंजाब पुलिस फाइनल आंसर की 2025 जारी की जाएगी। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा 4 मई से 8 जून 2025 तक आयोजित की गई थी।
समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने और परिणाम घोषित करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम चयन से पहले पीएसटी, पीएमटी और दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1,746 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन प्रक्रिया में सीबीटी, पीएसटी, पीएमटी और दस्तावेज सत्यापन चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर जाएं।
Punjab Police Constable Exam Answer Key 2025: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों की सहायता से पंजाब पुलिस कांस्टेबल एग्जाम आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- पंजाब पुलिस की वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन में "कॉन्स्टेबल 2025 - जिला और सशस्त्र पुलिस कैडर" पर क्लिक करें।
- इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- पंजाब पुलिस आंसर की जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार