PSEB 8th, 12th Result 2024: पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 30 अप्रैल को कक्षा 8वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा
Abhay Pratap Singh | April 28, 2024 | 01:22 PM IST | 2 mins read
पंजाब बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
नई दिल्ली: पंजाब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा अप्रैल माह के अंत तक पीएसईबी कक्षा 8वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम 2024 घोषित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएसईबी कक्षा 8वीं, 12वीं बोर्ड 2024 रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
पंजाब बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2024 और पीएसईबी 12वीं कक्षा परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन विवरण की जरूरत होगी।
पीएसईबी कक्षा 8वीं परीक्षा 2024 का आयोजन 7 से 27 मार्च तक किया गया था। वहीं, पीएसईबी 12वीं परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में संयुक्त रूप से न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। वहीं, पीएसईबी 8वीं परीक्षा 2024 पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर 100 में से कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
PSEB 8th, 12th Result 2024: कैसे डाउनलोड करें
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले पंजाब बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर विजिट करें।
- इसके बाद कक्षा-वार उपलब्ध रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर व अन्य विवरण दर्ज कर सबमिट करें।
- एक नया पेज ओपन होगा, जहां छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।
- इसे जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
PSEB Result 2024: पिछले वर्ष छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत
- आंकड़ों के अनुसार, पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट 2023 में कुल 2,98,127 छात्रों में से 2,92,206 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पंजाब बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01% रहा।
- वहीं, पिछले वर्ष PSEB 12वीं रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, कुल 2,96,709 छात्रों में से 2,74,378 स्टूडेंट्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पीएसईबी 12वीं परिणाम 2023 का उत्तीर्ण दर 92.47% दर्ज किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें