PSTET Result 2025: पीएसटीईटी रिजल्ट आज pstet.pseb.ac.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | February 19, 2025 | 10:38 AM IST | 2 mins read
पीएसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: पंजाब राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (PSCERT) की ओर से आज यानी 19 फरवरी को पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (PSTET 2025) के परिणाम घोषित किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर अपना परिणाम और स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
पीएसटीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को PSTET प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो जारी होने की तिथि से 7 साल तक के लिए वैध होगा। पीएसटीईटी परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
पंजाब के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए PSTET 2025 परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में दो पेपर शामिल थे। कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पेपर 1 और कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए पेपर 2 का आयोजन किया गया।
पंजाब के सरकारी और निजी स्कूलों में शिक्षण की भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों के लिए PSTET एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। पंजाब राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में जारी किए जाएंगे, जिसमें प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंकों और समग्र योग्यता स्थिति जैसी विस्तृत जानकारी शामिल होगी।
पीएसटीईटी परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 अंकों में से न्यूनतम 90 अंक (60%) और ओबीसी/ एससी/ एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 अंकों में से कम से कम 82 अंक (55%) अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
PSTET Result 2025 Punjab TET: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से पंजाब टीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर पीएसटीईटी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- स्क्रीन पर पंजाब टीईटी 2025 परिणाम प्रदर्शित होगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा