PSSSB JE Answer Key 2024: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा उत्तर कुंजी की जारी
Abhay Pratap Singh | February 23, 2024 | 05:48 PM IST | 1 min read
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के तहत पंजाब राज्य भर में कुल 194 जूनियर इंजीनियर के पद भरे जाएंगे।
नई दिल्ली: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए रिवाइज्ड फाइनल आंसर और रिजल्ट जारी कर दिया जारी। जेई लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड द्वारा जेई भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया गया था। वर्ष 2023 की विज्ञापन संख्या 10 के तहत जूनियर इंजीनियर पदों के लिए रिवाइज्ड रिजल्ट और रिवाइज्ड फाइनल आंसर की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
पंजाब जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवार 23 से 26 फरवरी 2024 तक निर्धारित काउंसलिंग के लिए विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
इस भर्ती अभियान के तहत पंजाब राज्य भर में कुल 194 जूनियर इंजीनियर के पद भरे जाएंगे। जिनमें से 127 रिक्तियां जल संसाधन विभाग के मुख्यालय में जेई (सिविल) के लिए हैं, जबकि शेष 67 रिक्तियां जेई (सिविल), जेई (इलेक्ट्रिकल) और पंजाब मंडी बोर्ड में जेई (सार्वजनिक स्वास्थ्य) पद के लिए हैं।
पंजाब जूनियर इंजीनियर आंसर की: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेई सिविल, जेई पब्लिक हेल्थ रिजल्ट, फाइनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- परिणाम, उत्तर कुंजी जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी