PSSSB Jail Warder Admit Card 2026: पीएसएसएसबी जेल वार्डर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि और डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | January 9, 2026 | 10:04 AM IST | 1 min read
पंजाब एसएसएसबी जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पीएसएसएसबी जेल वार्डर 2025 परीक्षा 11 जनवरी, 2026 को दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
पीएसएसएसबी जेल वार्डर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर उपलब्ध है, जिसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। पीएसएसएसबी जेल वार्डर 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय और परीक्षा केंद्र का नाम व पता की जांच कर सकते हैं।
पंजाब एसएसएसबी जेल वार्डर परीक्षा 2025 में जनरल नॉलेज, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लैंग्वेज और पद से संबंधित विषय से कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पीएसएसएसबी जेल वार्डर एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
पीएसएसएसबी जेल वार्डर चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। पंजाब जेल वार्डर भर्ती 2025 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा।
इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जेल वार्डर, मैट्रन और सहायक अधीक्षक के पदों को भरना है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
PSSSB Jail Warder Admit Card Download 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन पीएसएसएसबी जेल वार्डल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर विजिट करें।
- “पीएसएसएसबी भर्ती 2025 - जेल वार्डर, मैट्रन एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- पंजाब एसएसएसबी जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’