Trusted Source Image

MP Police Recruitment 2025: सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर पदों पर ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 10 जनवरी तक आवेदन का मौका

Santosh Kumar | January 8, 2026 | 05:03 PM IST | 1 min read

ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर "ट्रांसजेंडर के लिए ऑनलाइन फॉर्म - सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा" लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

ट्रांसजेंडर उम्मीदवार 10 जनवरी तक एमपी सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
ट्रांसजेंडर उम्मीदवार 10 जनवरी तक एमपी सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का खास मौका दिया है। जबकि सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया नवंबर 2025 में समाप्त हो गई है, ट्रांसजेंडर कैटेगरी के लिए एक अलग ऑनलाइन आवेदन विंडो खोली जाएगी। ट्रांसजेंडर उम्मीदवार 10 जनवरी तक एमपी सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर "ट्रांसजेंडर के लिए ऑनलाइन फॉर्म - सूबेदार/सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा" लिंक के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लिंक 11 जनवरी तक एक्टिव रहेगा।

एमपी पुलिस सूबेदार, एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Also readUP Police Age Limit 2025: यूपी पुलिस भर्ती में सभी वर्ग के लिए आयु सीमा 3 साल बढ़ी, सीएम योगी ने दी मंजूरी

एमपी पुलिस सूबेदार और एसआई भर्ती परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। परीक्षा हॉल में एंट्री के समय और परीक्षा के दौरान आधार-बेस्ड मल्टी-लेवल बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी है। परीक्षा 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

कैंडिडेट्स को रिपोर्टिंग टाइम तक ही एग्जाम सेंटर में एंट्री मिलेगी। देर से आने वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, सनग्लासेस और कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल सख़्ती से मना है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications