Punjab Board 12th Result 2026: पीएसईबी पंजाब बोर्ड इंटर रिजल्ट pseb.ac.in पर आज, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 11:43 AM IST | 1 min read
पीएसईबी 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या नाम जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की ओर से आज पीएसईबी कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के माध्यम से पंजाब बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए पीएसईबी 12वीं स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक दोपहर 12 बजे के आसपास उपलब्ध हो जाएगा। पंजाब बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में 2.65 लाख से अधिक विद्यार्थी उपस्थित हुए थे।
पीएसईबी 12वीं का परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर या नाम जैसे लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। पंजाब बोर्ड द्वारा विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी।
पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग) न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। पीएसईबी 12वीं स्कोरकार्ड 2026 में छात्र का नाम, विषयवार अंक, कुल प्राप्त अंक, योग्यता स्थिति व डिवीजन की जांच सकेंगे।
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट जांच सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में PB12 <रोल नंबर> टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। पिछले वर्ष कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 93% दर्ज किया गया था।
PSEB Result 12th Class 2026: पीएसईबी 12th रिजल्ट 2026
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- ‘कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
- पीएसईबी 12th रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’