PSEB 10th-12th Supplementary Exam 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Saurabh Pandey | June 3, 2026 | 04:00 PM IST | 2 mins read
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की जुलाई/अगस्त 2026 में होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म और फीस का शेड्यूल जारी कर दिया है।
नई दिल्ली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र कंपार्टमेंट, री-अपेयर (पुनः परीक्षा), या अतिरिक्त विषय श्रेणी के तहत परीक्षा देना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के 15 जून 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
यदि कोई छात्र इस समय सीमा से चूक जाता है, तो वह 1,000 रुपये के विलंब शुल्क के साथ 22 जून 2026 तक आवेदन कर सकेगा। इसके अलावा, बिना लेट फीस के परीक्षा फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 19 जून और लेट फीस के साथ 26 जून 2026 तय की गई है।
PSEB Supplementary 2026: आवेदन शुल्क
- कक्षा 10वीं (सप्लीमेंट्री/री-अपेयर) - छात्रों को 1,350 रुपये परीक्षा शुल्क और 250 रुपये प्रैक्टिकल शुल्क देना होगा, यानी कुल फीस 1,600 रुपये है।
- कक्षा 12वीं (कंपार्टमेंट/अतिरिक्त विषय) - छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 1,750 रुपये और प्रैक्टिकल शुल्क 300 रुपये है, यानी कुल फीस 2,050 रुपये निर्धारित की गई है।
PSEB Supplementary Registration 2026: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Supplementary Examination 2026 Application" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
- सप्लीमेंट्री परीक्षा का फॉर्म भरें, मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज और फीस रसीद का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Also read UP PGT Result 2026: यूपी पीजीटी रिजल्ट upessc.up.gov.in पर जारी, 2253 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल
PSEB Supplementary Exam 2026: जुलाई-अगस्त में होगी परीक्षा
पंजाब बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं का आयोजन जुलाई/अगस्त 2026 में किए जाने की संभावना है। बोर्ड ने साफ किया है कि ओपन स्कूल सिस्टम के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और परीक्षा शेड्यूल से जुड़ी जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।
अगली खबर
]CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया और उनके स्थान पर क्रमशः वरिष्ठ नौकरशाह लोखंडे प्रशांत सीताराम और वरुण भारद्वाज को नियुक्त किया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार