प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 1260 छात्रों की क्षमता वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा का उद्धाटन करेंगे
Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 06:35 PM IST | 1 min read
इस दौरान रोजगार मेले में शामिल होकर पीएम नरेंद्र मोदी विभिन्न विभागों में 1930 नई सरकारी भर्तियों की नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी मौजूद होंगे।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1260 छात्रों की क्षमता वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) गोवा का उद्घाटन कल यानी 6 फरवरी को करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम में गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई व मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी शामिल होंगे। एनआईटी गोवा परिसर का निर्माण 390 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 6 फरवरी को विकसित भारत-विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 1330 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। रोजगार मेले के तहत पीएम नरेंद्र मोदी विभिन्न विभागों में 1930 नई सरकारी भर्तियों की नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपेंगे।
Also read IIM Sambalpur: आईआईएम संबलपुर के इको-फ्रेंडली स्थायी परिसर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन [/Also Read
एनआईटी परियोजना की कल्पना गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. मनोहर पर्रिकर ने की थी। पर्रिकर राज्य में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान स्थापित करना चाहते थे, जिससे शिक्षा के लिए क्षेत्र में प्रदेश भी अग्रणी भूमिका निभा सके। मई 2019 में एनआईटी गोवा परिसर के निर्माण की योजना सीपीडब्ल्यूडी के साथ परियोजना निगरानी समिति के रूप में शुरू की गई थी।
बता दें कि पीएम मोदी जिस एनआईटी गोवा परिसर का उद्धाटन कल करेंगे, वह ट्यूटोरियल कॉम्प्लेक्स, विभागीय कॉम्प्लेक्स, सेमिनार कॉम्प्लेक्स, प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स, हॉस्टल, स्वास्थ्य केंद्र, स्टाफ क्वार्टर, सुविधा केंद्र और खेल मैदान समेत अन्य सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा एनआईटी परिसर का निर्माण आरसीसी प्रीकास्ट 3एस तकनीक का उपयोग करके किया गया है।
अगली खबर
]MPPSC Main Exam 2023: एमपीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, 15 फरवरी से शुरू होगा पंजीकरण
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य सेवा 2023 मुख्य परीक्षा 11 से 16 मार्च तक आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवार 21 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल