PNB LBO Result 2026-27: पीएनबी एलबीओ रिजल्ट pnb.bank.in पर जारी, 594 कैंडिडेट अगले चरण के लिए चयनित
Abhay Pratap Singh | November 11, 2026 | 05:58 PM IST | 1 min read
पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने आज लोकल बैंक अधिकारी (LBO) भर्ती 2026-27 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से पीएनबी एलबीओ रिजल्ट 2026 पीडीएफ जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। पीएनबी एलबीओ ऑनलाइन रिटन एग्जाम में अस्थाई रूप सफल कुल 594 कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
पंजाब नेशनल बैंक लोकल बैंक ऑफिसर 2026 एग्जाम रिजल्ट पीडीएफ में क्रम संख्या, राज्य का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैंडिडेट का नाम सहित अन्य विवरण उपलब्ध है। बैंक द्वारा पीएनबी एलबीओ ऑनलाइन लिखित परीक्षा 6 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी।
PNB Local Bank Officer Result 2026: डाउनलोड चरण
पीएनबी एलबीओ रिजल्ट 2026 निम्नलिखित चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं:
- पीएनबी रिक्रूटमेंट पोर्टल pnb.bank.in/Recruitments.aspx पर जाएं।
- अब, ‘RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS UNDER HRP 2026-27’ खोजें।
- इसके बाद, ‘ऑनलाइन लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार_545 LBO’ पीडीएफ पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पीडीएफ में Ctrl+F की मदद से अपना नाम व रजिस्ट्रेशन नंबर जांचें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT), जहां भी लागू हो और व्यक्तिगत साक्षात्कार का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।” इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 545 लोकल बैंक ऑफिसर्स के पदों को भरा जाएगा।” नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी