PM YASASVI Scholarship 2026: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप स्कीम क्या है? पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 05:46 PM IST | 1 min read
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र सालाना 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप पा सकते हैं। इच्छुक छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली :
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 'पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया' (PM-YASASVI) के तहत एक योजना लागू की है। इसके जरिए आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (EWS), अन्य पिछड़ा वर्गों (OBC) और विमुक्त जनजातियों (De-Notified Tribes) के छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों की मदद करना है, ताकि पढ़ाई के दौरान उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसमें स्कूल से लेकर कॉलेज स्तर तक के छात्र शामिल हैं। इच्छुक छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी।
इस योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले छात्र सालाना 1.25 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप पा सकते हैं। इस योजना के पांच हिस्से हैं - प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप, टॉप क्लास स्कूली शिक्षा, टॉप क्लास कॉलेज शिक्षा, और ओबीसी लड़के-लड़कियों के लिए हॉस्टल का निर्माण।
PM YASASVI Scholarship 2026-27: जरूरी दस्तावेज
- आय प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पिछली क्वालीफाइंग परीक्षा की मार्कशीट
- बैंक खाता विवरण
PM YASASVI Scholarship 2026-27: वित्तीय सहायता
इस योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता छात्र की कक्षा के अनुसार अलग-अलग होती है।ॉ
- कक्षा 9 और 10 - प्रति वर्ष 75,000 रुपये तक
- कक्षा 11 और 12 - प्रति वर्ष 1,25,000 रुपये
Also read CMAT 2027: कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें
PM YASASVI Scholarship 2026-27: पात्रता मानदंड
- आवेदक ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी श्रेणी से संबंधित होने चाहिए।
- उनके माता-पिता या अभिभावकों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्र योजना के अंतर्गत चिन्हित विद्यालय में पढ़ रहे होने चाहिए।
- छात्रों ने कक्षा 8 या कक्षा 10 में कम से कम 60% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र