PHHC Recruitment 2026: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती के लिए 167 पदों पर आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 30 जून
Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read
सफाई सेवक और माली के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
नई दिल्ली: पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (PHHC), चंडीगढ़ ने सफाई सेवक और माली के पदों को भरने के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.highcourtchd.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 30 जून तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदकों की आयु 30 जून, 2026 तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है। पीएचएचसी 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 167 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सफाई सेवक के 75 और माली के 92 पद शामिल हैं।
Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
- माली पद के लिए - किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बागवानी (gardening) से संबंधित डिप्लोमा या माली के तौर पर तीन साल का अनुभव वाले कैंडिडेट को प्राथमिकता दी जाएगी।
- सफाई सेवक पद के लिए - उन उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास सफाई सेवक (स्वीपर) के तौर पर कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव हो।
पीएचएचसी माली सफाई सेवल भर्ती 2026 के तहत आवेदन शुल्क के रूप में पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों/राज्यों के सामान्य और एससी/ एसटी/ बीसी वर्ग को 700 रुपये देना होगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/ एसटी/बीसी व एक्स-सर्विसमैन/ पीडब्ल्यूडी के लिए फीस 600 रुपये है।
सफाई सेवक और माली के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आवेदनों की संख्या को देखते हुए शॉर्टलिस्टिंग का कोई भी उपयुक्त तरीका अपनाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट भर्ती नोटिफिकेशन 2026 की जांच कर सकते हैं।
Punjab and Haryana High Court Safai Sewak Mali Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://phconapp.formflix.org/ पर जाएं।
- फिर, पद से संबंधित - अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरणों की सहायता से पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से फॉर्म भरें।
दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल