Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 06:12 PM IST | 2 mins read
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने पीजीएटी-1 और पीजीएटी-2 परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पीजीएटी 2026 एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) ने आज स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (PGAT) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार 9 जून से एयू की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से इलाहाबाद यूनिवर्सिटी पीजीएटी 2026 एडमिट कार्ड जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
एयू पीजीएटी हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी द्वारा पोस्टग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 15 जून से 18 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम में दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:10 तक निर्धारित है और द्वितीय पाली की परीक्षा का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:40 बजे तक है।
पीजीएटी 1 और पीजीएटी 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवार एयू पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 में नाम, रोल नबंर, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और फोटो व हस्ताक्षर जैसे विवरण जांच सकते हैं। इसके अलावा, प्रवेश पत्र में परीक्षा दिवस निर्देश भी दिए गए हैं।
एयू पीजीएटी परीक्षा केंद्र पर छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र पर नहीं लाने की अपील भी की गई। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार एयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एयू पीजीएटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें पुरुष कांस्टेबल जीडी और पुरुष कांस्टेबल गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के लिए उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh