Pearl Academy Admit Card 2024: पर्ल एकेडमी एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रक्रिया व परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | January 24, 2024 | 06:30 PM IST | 1 min read
पर्ल एकेडमी एग्जाम 2024 के लिए 24 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र देख सकते हैं।
नई दिल्ली: पर्ल एकेडमी परीक्षा 2024 के उम्मीदवारों के लिए 24 जनवरी को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। पर्ल एकेडमी एग्जाम 2024 का आयोजन 27 व 28 जनवरी को किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ ही अपनी एक फोटो और सरकारी आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है।
पर्ल एकेडमी प्रवेश परीक्षा का आयोजन यूजी, पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों (फैशन, डिजाइन, मीडियाव अन्य) में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pearlacademy.com पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Pearl Academy Admit Card 2024: जानें डाउनलोड प्रक्रिया
पर्ल प्रवेश परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- पर्ल एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट pealacademy.com पर जाएं।
- ‘पर्ल एकेडमी एडमिट कार्ड 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या व जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- अब स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखाई देगा।
- उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
पर्ल एकेडमी प्रवेश परीक्षा के तहत चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर मुंबई, दिल्ली एनसीआर पूर्व, दिल्ली एनसीआर पश्चिम, बेंगलुरु और जयपुर स्थित परिसरों में प्रवेश दिया जाएगा। पर्ल एकेडमी प्रवेश परीक्षा 2024 का रिजल्ट पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें