राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने आरपीएससी आरएएस मेन एग्जाम 2024 स्थगित कर दिया है। पहले परीक्षा का आयोजन 27 व 28 जनवरी को होना था।
Abhay Pratap Singh | January 24, 2024 | 05:59 PM IST
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आरपीएससी आरएएस मेन एग्जाम 2023 स्थगित कर दी गई है। अब परीक्षा का आयोजन 20 व 21 जुलाई को किया जाएगा। इससे पहले आरएएस मेन एग्जाम 2023 जनवरी माह की 27 व 28 तारीख को होनी थी।
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मेन) परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर यह जानकारी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 905 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 424 पद राज्य सेवाओं और 481 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए भरे जाएंगे।
Also readRPSC RAS Main Exam 2023: आरपीएससी आरएएस मुख्य परीक्षा अब 27 व 28 जनवरी को नहीं होगी, जानें पूरी वजह
आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि, “राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा 2023 आयोग की बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में 27 और 28 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली परीक्षा 23 जनवरी को स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा अब 20 और 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी।”
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया था। वहीं, 20 अक्टूबर को आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परिणाम 2023 जारी किया गया था। पंजीकरण प्रक्रिया 1 जुलाई से 21 जुलाई 2023 आयोजित की गई थी।