PPU LLB Admission 2025: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में लॉ पाठ्यक्रमों के लिए एडमिशन शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | August 7, 2025 | 06:03 PM IST | 1 min read
विश्वविद्यालय शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणियों और कॉलेज वरीयताओं के आधार पर मेरिट सूची तैयार करेगा। यह भी चेतावनी दी गई है कि अंकों या जाति संबंधी गलत जानकारी देने पर आवेदन पत्र बिना किसी शुल्क वापसी के अस्वीकार कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू), पटना ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए अपने पांच वर्षीय एकीकृत बीए एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.ppuponline.in के माध्यम से 18 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 19 अगस्त तक अपने आवदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे, जिसके बाद विश्वविद्यालय 21 अगस्त को मेरिट सूची जारी करेगा। चयनित उम्मीदवारों को 25 अगस्त तक अपना प्रवेश पूरा करना होगा।
PPU LLB Admission 2025: आवेदन शुल्क
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय बीए एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा। सामान्य, बीसी-1, बीसी-2 उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है, जबकि एससी और एसटी छात्रों के लिए यह 1,000 रुपये है।
PPU LLB Admission 2025: पात्रता मानदंड
पांच वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम 45% अंकों (ओबीसी के लिए 42%, एससी/एसटी के लिए 40%) के साथ कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।
तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम के लिए, किसी भी विषय में कम से कम 45% अंकों (ओबीसी के लिए 42%, एससी/एसटी के लिए 40%) के साथ स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
PPU LLB Admission 2025: आवेदन का तरीका
- पीपीयू एडमिशन की आधिकारिक वेबसाइट admission.ppuponline.in पर जाएं।
- अब एडमिशन सेक्शन पर क्लिक करें और फिर 3-वर्षीय/5-वर्षीय एलएलबी आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक विवरण भरें और फिर दस्तावेज और शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार