ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती आवेदन ongcindia.com पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | October 19, 2025 | 12:34 PM IST | 2 mins read
ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
नई दिल्ली : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2623 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से चल रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से 6 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयुसीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ONGC Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
- ग्रेजुएट अपरेंटिस - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री (बी.ए/बी.कॉम/बी.एससी/बी.बी.ए/बी.ई./बी.टेक) होनी चाहिए।
- डिप्लोमा अपरेंटिस - संबंधित इंजीनियरिंग विषय में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है।
- ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई) - उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड, जैसे सीओपीए, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, आदि में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- अन्य ट्रेड अपरेंटिस - लाइब्रेरी सहायक जैसे कुछ ट्रेडों के लिए, न्यूनतम योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीर्ण है। सचिवीय कार्यालय सहायक जैसी भूमिकाओं के लिए, स्नातक की डिग्री आवश्यक है।
ONGC Apprentice Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 2623 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
|
कार्य केंद्र
|
रिक्तियां
|
|---|---|
|
उत्तरी क्षेत्र
|
165
|
|
मुंबई क्षेत्र
|
569
|
|
पश्चिमी क्षेत्र
|
856
|
|
पूर्वी क्षेत्र
|
458
|
|
दक्षिणी क्षेत्र
|
322
|
|
केन्द्रीय क्षेत्र
|
253
|
ONGC Apprentice salary: ट्रेडवार स्टाइपेंड
- ग्रेजुएट अपरेंटिस - 12,300 रुपये
- तीन वर्षीय डिप्लोमा - 10,900 रुपये
- ट्रेड अपरेंटिस - (10वीं/12वीं) - 8,200 रुपये
- ट्रेड अपरेंटिस - एक वर्षीय आईटीआई ट्रेड - 9,600 रुपये
- ट्रेड अपरेंटिस - दो वर्षीय आईटीआई ट्रेड - 10,560 रुपये
ONGC Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
ओएनजीसी अपरेंटिसशिप के लिए चयन उम्मीदवारों द्वारा उनकी क्वालीफाइंग परीक्षाओं (आईटीआई/डिप्लोमा/स्नातक डिग्री) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इन अंकों के आधार पर प्रत्येक ट्रेड और कार्य केंद्र के लिए एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अंकों में समानता होने पर, अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम