OFSS Bihar 3rd Merit List 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट एडमिशन के लिए तीसरी मेरिट सूची ofssbihar.net पर जारी
Saurabh Pandey | June 15, 2026 | 02:47 PM IST | 3 mins read
बिहार बोर्ड ने ओएफएसएस पोर्टल पर इंटरमीडिएट दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट और श्रेणी-वार कट-ऑफ जारी कर दी है। चयनित छात्र 19 जून 2026 तक आवंटित कॉलेजों में नामांकन ले सकते हैं, जिसके बाद खाली बची सीटों पर स्पॉट एडमिशन का मौका दिया जाएगा।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स (OFSS) के माध्यम से राज्य के इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए नामांकन की तीसरी चयन सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही बोर्ड ने राज्य के सभी प्लस-टू स्कूलों और कॉलेजों के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी आधिकारिक पोर्टल पर लाइव कर दिए हैं। जिन छात्र-छात्राओं का नाम तीसरी सूची में आया है, वे आवंटित संस्थानों में तुरंत अपना दाखिला सुनिश्चित करा सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया आज 15 जून से शुरू होकर 19 जून 2026 तक चलेगी। सभी चयनित विद्यार्थियों को इस निर्धारित अवधि के भीतर अपने आवंटित प्लस-टू स्कूल या कॉलेज में जाकर कागजी कार्रवाई और शुल्क भुगतान पूरा करना होगा। इसके साथ ही, शिक्षण संस्थानों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां नामांकित होने वाले विद्यार्थियों की एंट्री अगले दिन का इंतजार किए बिना, अनिवार्य रूप से उसी दिन (19 जून के ओएफएसएस पोर्टल पर) ऑनलाइन अपडेट कर दें।
बिहार बोर्ड (BSEB) द्वारा इंटर दाखिले के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट पहले 11 जून को जारी होने वाली थी, जो किन्हीं जरूरी कारणों से अब 15 जून 2026 को जारी की गई है। तीसरी लिस्ट में चुने गए छात्र 15 जून से 18 जून 2026 तक अपने आवंटित स्कूल या कॉलेज में जाकर एडमिशन ले सकते हैं।
OFSS Bihar 3rd Merit List 2026: कॉलेजों के लिए निर्देश
सभी प्लस-टू स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे एडमिशन लेने वाले छात्रों का डेटा 15 जून से 18 जून के बीच हर दिन अनिवार्य रूप से ओएफएसएस (OFSS) पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट करते रहें।
OFSS Bihar 3rd Merit List 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले ओएफएसएस की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद 'Download Intimation Letter' या 'Third Merit List' के लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर अपना बारकोड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर 'Print' बटन पर क्लिक करें।
- आपका अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें क्योंकि इसी के आधार पर कॉलेज में एडमिशन मिलेगा।
OFSS Bihar 3rd Merit List 2026: इसके बाद नहीं मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तीसरी चयन सूची के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद किसी भी छात्र को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। यदि कोई विद्यार्थी तय तिथि यानी 19 जून 2026 तक कॉलेज में जाकर अपना एडमिशन नहीं लेता है, तो उनका ओएफएसएस (OFSS) सिस्टम से आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
OFSS Bihar 3rd Merit List 2026: सीट खाली रहने पर आएगा स्पॉट एडमिशन का विकल्प
19 जून की शाम को कॉलेजों द्वारा डेटा अपडेट करने के बाद, बोर्ड खाली बची सीटों की गणना करेगा। इसके बाद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए स्पॉट एडमिशन का अंतिम अवसर दिया जाएगा, जिसका शेड्यूल जल्द ही अलग से जारी होगा।
OFSS Bihar 3rd Merit List 2026: समस्या होने पर हेल्पडेस्क नंबर पर करें संपर्क
नामांकन की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान यदि किसी छात्र, अभिभावक या प्लस-टू स्कूल/कॉलेज के प्राचार्यों को किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई या समस्या आती है, तो वे बिहार बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक हेल्पडेस्क नंबर 0612-2230009 पर कॉल कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ और सर्वर की दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना एडमिशन पूरा कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार