NVS Recruitment 2024: एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार करें सुधार, 18 मई अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | May 17, 2024 | 10:55 AM IST | 1 min read
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती 2024 के माध्यम से गैर-शिक्षण कर्मचारी पदों पर कुल 1,377 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। एनवीएस गैर-शिक्षण पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 18 मई तक एनवीएस आवेदन फॉर्म 2024 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म 2024 में पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NVS पर जाकर अंतिम तिथि तक करेक्शन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को करेक्शन पोर्टल पर विजिट करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एनवीएस गैर-शिक्षण पद पर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों को नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी में बदलाव का विकल्प नहीं दिया गया है। इसके अलावा कैंडिडेट एनवीएस आवेदन पत्र के अन्य सभी फील्ड में बदलाव कर सकते हैं।
नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को अधिक पद जोड़ने की अनुमति दी गई है। कैंडिडेट को अतिरिक्त पदों के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए और इसके लिए शुल्क भी देना होगा। हालाँकि, आवेदकों को एक बार चयनित पद को हटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
NVS Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न
एनवीएस भर्ती परीक्षा में चार सेक्शन तर्क क्षमता, सामान्य जागरूकता, भाषा योग्यता और विषय ज्ञान को शामिल किया गया है। एनवीएस नॉन टीचिंग भर्ती परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा ढाई घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
NVS Recruitment Application correction window 2024: सुधार कैसे करें?
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एनबीएस नॉन टीचिंग आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://nvs.ntaonline.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब, सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म में बदलाव करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच