Trusted Source Image

JEE Advanced Admit Card 2024: जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी; परीक्षा 26 मई

Santosh Kumar | May 17, 2024 | 10:40 AM IST | 1 min read

जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।

Back

JEE Advanced Last 15 Years Questions Papers

Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.

Download EBook
जेईई एडवांस परीक्षा की अवधि 3 घंटे है जिसमें उम्मीदवारों को दोनों पेपर देने होते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई एडवांस परीक्षा की अवधि 3 घंटे है जिसमें उम्मीदवारों को दोनों पेपर देने होते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने 26 मई को आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक उम्मीदवार के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है। जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड पोर्टल से प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस्ड पेपर 1 सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होती है जिसमें उम्मीदवारों को दोनों पेपर देने होते हैं।

जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट 2024 31 मई को वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके अलावा, प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2 जून को और परिणाम 9 जून को अंतिम आंसर-की के साथ जारी किया जाएगा।

Also readJoSAA Counselling 2024: जोसा काउंसलिंग 10 जून के आसपास शुरू होने की उम्मीद; यहां देखें पात्रता, जरूरी दस्तावेज

JEE Advanced Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, JEE Advanced 2024 Admit Card Direct Link पर क्लिक करें।
  • वेबसाइट पर यहां आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • इसमें शामिल डिटेल्स को जांचें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications