NVS Admission 2025: एनवीएस कक्षा 9वीं, 11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए पंजीकरण तिथि 19 नवंबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | November 8, 2024 | 03:48 PM IST | 2 mins read
कक्षा 9 और 11 के लिए जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी। सिलेक्शन टेस्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगा।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने एनवीएस कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। जिन पात्र छात्रों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले कक्षा 9 और 11 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई थी।
New: JNVST Class 6 Registrations 2027-28 Open - Apply Here
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: NVS Class 6 Question Paper 2024-25
नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर विस्तारित तिथि की घोषणा की है। इसके साथ ही एनवीएस ने दोनों कक्षाओं के लिए आवेदन लिंक भी साझा किया है। कक्षा 9 के लिए आवेदन लिंक (https://cbseitms.nic.in/2024/nvsix) है।
जबकि कक्षा 11 के लिए पंजीकरण लिंक (cbseitms.nic.in/2024/nvsxi_11) है। जेएनवी कक्षा 9, 11 प्रवेश फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शैक्षणिक मार्कशीट, वैध फोटो आईडी अपलोड करना जरूरी है।
NVS Admission 2025: करेक्शन विंडो डेट
पंजीकृत छात्रों को अपने आवेदन पत्र में लिंग, श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी), क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी), विकलांगता और परीक्षा के माध्यम के संबंध में सुधार करने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद 2 दिन का समय मिलेगा।
जेएनवी कक्षा 9वीं, 11वीं लेटरल एंट्री टेस्ट में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। दिव्यांग छात्रों को पेपर हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पात्रता संबंधी जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Also read NVS Admission: नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है दाखिला? पात्रता, शुल्क, आरक्षण सहित अन्य विवरण जानें
JNVST Admission 2025: टाई-ब्रेकिंग नियम
कक्षा 9 और 11 के लिए जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा 8 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यदि 60 में से अंक बराबर हों तो निम्नलिखित मानदंडों का पालन किया जाएगा-
- महिला उम्मीदवार को पुरुष उम्मीदवार की तुलना में प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि बराबरी बनी रहती है, तो मानसिक योग्यता स्कोर को छोड़कर 40 अंकों (दो विषयों) में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।
- फिर भी यदि बराबरी हो तो पांचों विषयों में से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- इसके बाद, 100 अंकों में से उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- यदि टाई का समाधान अभी नहीं हुआ है तो कम आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा