Abhay Pratap Singh | October 28, 2024 | 06:33 PM IST | 4 mins read
नवोदय विद्यालय योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक नवोदय विद्यालय होना चाहिए। भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में 661 Navodaya Vidyalaya मौजूद हैं।

नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में दाखिला पाना देश भर के तमाम छात्रों का सपना होता है। प्रत्येक वर्ष कक्षा 6, 9 और 11वीं में प्रवेश लेने के लिए भारी संख्या में इच्छुक छात्र-छात्राएं फॉर्म भरते हैं। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए छात्रों को एक चयन टेस्ट पास करना होता है, जिसे जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) के नाम से जाना जाता है। जेएनवीएसटी का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा किया जाता है।
New: JNVST Class 6 Admit Card 2027-28 Link Out
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
नवोदय विद्यालय प्रवेश के लिए एनवीएस की ओर से हर साल ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी किया जाता है। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। जेएनवीएसटी परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, ऊर्दू, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, असमी, बोडो, गारो, मणिपुरी, मलयालम, खासी, मराठी, मिजो, पंजाबी, नेपाली, उड़िया, सिंधिन (अरबी), तमिल, तेलगू और सिन्धी (देवनागरी) सहित कुल 21 भाषाओं/माध्यमों में आयोजित की जाती है।
नवोदय विद्यालय योजना के तहत देश के प्रत्येक जिले में एक नवोदय विद्यालय होना चाहिए। भारत के 27 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों में 661 Navodaya Vidyalaya मौजूद हैं। देश में सबसे ज्यादा जवाहर नवोदय विद्यालय उत्तर प्रदेश राज्य में हैं। बता दें कि, तमिलनाडु स्टेट में एक भी नवोदय स्कूल नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) के विद्यालयों का विरोध करता है। जिसका कारण एनवीएस की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी (जिसमें हिंदी अनिवार्य भाषा है) बताई गई है।
Also readSakura Programme 2024: नवोदय विद्यालयों के 20 छात्र सकुरा कार्यक्रम में शामिल होने जापान रवाना
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6, 9 और 11वीं में छात्रों को दाखिला दिया जाता है। कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) में शामिल होना होता है। वहीं, कक्षा 11 में छात्रों को एडमिशन कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। जेएनवीएसटी रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। नवोदय विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध है, जिसका संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले बच्चों की उम्र 9 से 11 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही छात्र कक्षा 5वीं पास होना चाहिए। वहीं, कक्षा 9 में दाखिला के लिए छात्र की आयु 13 से 16 साल के बीच तथा कक्षा 11 में एडमिशन के लिए छात्र-छात्राओं की आयु 14 से 18 साल के बीच होनी चाहिए। बता दें, नवोदय विद्यालय की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1986 के तहत की गई थी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले एनवीएस द्वारा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा अधिसूचना जारी की जाती है।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के अभिभावक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, मार्कशीट और फोटो पहचान पत्र आदि अपलोड करने होते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन संबंधित अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।