UGC NET December Result 2024: एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट जारी, ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | February 22, 2025 | 10:39 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 22 फरवरी को दिसंबर 2024 सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार नेट परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी कर दी है।
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 16, 21 और 27 जनवरी 2025 को 85 विषयों के लिए 3 घंटे की अवधि में आयोजित की गई। परीक्षा में पेपर I कुल 100 अंकों का जबकि पेपर II 200 अंकों का रहा।
NTA UGC NET Cutoff 2024: एनटीए यूजीसी नेट 2024 कटऑफ
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 5,158 उम्मीदवार जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्र पाए गए, 48,161 केवल सहायक प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए, और 1,14,445 केवल पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र पाए गए।
यूजीसी नेट परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए उम्मीदवार फाइनल आंसर की को देखकर अपने सही उत्तरों के आधार पर अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा देश भर के 558 केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई।
एनटीए ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्रस्तुत आपत्तियों के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एनटीए यूजीसी नेट कटऑफ अंक चेक कर सकते हैं।
UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूजीसी नेट 2024 दिसंबर परिणाम की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर यूजीसी नेट स्कोरकार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने की अंको की जांच करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 8,49,166 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से 6,49,490 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल उपस्थिति 76.5% दर्ज की गई। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा