SWAYAM July 2025: स्वयं जुलाई सेमेस्टर एग्जाम के लिए पंजीकरण की तिथि 2 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | October 31, 2025 | 10:27 AM IST | 1 min read
स्वयं जुलाई 2025 सेमेस्टर एग्जाम 648 पाठ्यक्रमों के लिए 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) ने स्वयं जुलाई 2025 सेमेस्टर एग्जाम (SWAYAM July 2025 Semester Exam) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 नवंबर तक बढ़ा ही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर एनटीए स्वयं जुलाई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए स्वयं जुलाई 2025 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू है। इससे पहले, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कहा कि उम्मीदवारों से प्राप्त कई अनुरोधों के जवाब में SWAYAM जुलाई 2025 पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
स्वयं जुलाई सेमेस्टर 2025 एग्जाम 648 पाठ्यक्रमों के लिए 11, 12, 13 और 14 दिसंबर को दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए प्रत्येक सेमेस्टर में ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के लिए हाइब्रिड मोड यानी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) और पेन-एवं-पेपर मोड में परीक्षा आयोजित करती है।
एनटीए स्वयं जुलाई परीक्षा 2025 का कार्यक्रम और पेपरवाइज परीक्षा तिथियां आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.nic.in/swayam पर उपलब्ध हैं। आवेदन में किसी भी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल या swayam@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
NTA Swayam July 2025 Registration: संशोधित शेड्यूल
कैंडिडेट नीचे सारणी में एनटीए स्वयं जुलाई 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए संशोधित शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | पहले की तिथियां | संशोधित तिथियां |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया | 8 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2025 तक | 8 अक्टूबर से 2 नवंबर, 2025 तक |
| आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर, 2025 (रात 11:50 बजे) | 4 नवंबर, 2025 (रात 11:50 बजे) |
| करेक्शन विंडो | 1 नवंबर से 3 नवंबर, 2025 (रात 11:50 बजे) तक | 4 नवंबर से 6 नवंबर, 2025 (रात 11:50 बजे) तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें